Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बस्तर में वन्यजीवों पर खतरा: अब घायल मिला बाघ, दोनों पंजों पर गंभीर जख्म, शिकार की आशंका

  बस्तर में वन्यजीवों पर खतरा: अब घायल मिला बाघ, दोनों पंजों पर गंभीर जख्म, शिकार की आशंका: छत्तीसगढ़ :  के बस्तर में वन्यजीवों की सुरक्षा प...

 बस्तर में वन्यजीवों पर खतरा: अब घायल मिला बाघ, दोनों पंजों पर गंभीर जख्म, शिकार की आशंका:

छत्तीसगढ़ : के बस्तर में वन्यजीवों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बाघ घायल अवस्था में पाया गया है। उसके दोनों पंजों पर गहरे जख्म हैं और उनमें कीड़े लग चुके हैं। वन विभाग को आशंका है कि यह बाघ शिकारियों द्वारा लगाए गए तार के फंदे में फंसकर घायल हुआ है।

हाल ही में इसी क्षेत्र में एक भालू के साथ क्रूरता का मामला सामने आया था, जिसके बाद यह नया मामला वन्यजीव सुरक्षा की गंभीर अनदेखी को उजागर करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बाघ की हालत चिंताजनक है और समय रहते इलाज नहीं मिलने पर उसकी जान भी जा सकती है।

वन विभाग की टीम फिलहाल बाघ के उपचार और जांच में जुटी है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने शिकारियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह साफ इशारा कर रही हैं कि इलाके में शिकारियों की गतिविधियां सक्रिय हैं और निगरानी व्यवस्था कमजोर पड़ रही है।

प्रश्न उठता है: क्या जंगलों में अब जानवर भी सुरक्षित नहीं?


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket