Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जोन-3 में अध्यक्ष पद पर पेंच, वरिष्ठ भाजपा नेता की आपत्ति से टला चुनाव

  जोन-3 में अध्यक्ष पद पर पेंच, वरिष्ठ भाजपा नेता की आपत्ति से टला चुनाव: रायपुर: शहर के 8 जोन में गुरुवार को भाजपा के पार्षद निर्विरोध अध्...

 जोन-3 में अध्यक्ष पद पर पेंच, वरिष्ठ भाजपा नेता की आपत्ति से टला चुनाव:

रायपुर: शहर के 8 जोन में गुरुवार को भाजपा के पार्षद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, लेकिन जोन-3 में ऐन मौके पर पेंच फंस गया। पहले से तय नाम पर वरिष्ठ भाजपा नेता की आपत्ति के चलते यहां चुनाव टाल दिया गया।

सभापति सूर्यकांत राठौर जोन-2 के पदेन अध्यक्ष होने के कारण वहां निर्वाचन की जरूरत नहीं पड़ी, जबकि बाकी जोनों में निर्विरोध अध्यक्षों का चयन हो गया। जोन-3 में एक नाम पहले से तय माना जा रहा था, लेकिन आखिरी समय में एक नया नाम सामने आने से विवाद खड़ा हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रस्तावित नाम पर आपत्ति जताई, जिससे पार्टी नेतृत्व को दोबारा मंथन करना पड़ा। इस घटनाक्रम के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया और अब पार्टी स्तर पर सहमति बनाने की कोशिशें की जा रही हैं।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जोन-3 के अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि यहां अध्यक्ष पद किसे मिलता है और क्या कोई नया समीकरण उभरकर सामने आता है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket