राजनांदगांव में ज़मीन घोटाले पर शिकंजा: अधिसूचना से पहले बिकी ज़मीनों की होगी जांच, अफसरों पर गिरेगी गाज़: राजनांदगांव : में ज़मीन विक्रय...
राजनांदगांव में ज़मीन घोटाले पर शिकंजा: अधिसूचना से पहले बिकी ज़मीनों की होगी जांच, अफसरों पर गिरेगी गाज़:
राजनांदगांव : में ज़मीन विक्रय को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। यदि किसी सरकारी परियोजना या विकास योजना से जुड़ी भूमि को अधिसूचना जारी होने से पहले या उसके तत्काल बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचा गया है, तो अब ज़िम्मेदार अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
प्रशासन ने ऐसे सभी मामलों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। संदेह है कि अधिसूचना की जानकारी लीक कर कुछ अधिकारियों ने निजी फायदे के लिए ज़मीनों की खरीदी-बिक्री को बढ़ावा दिया। अब यदि प्रमाण मिले तो इन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
इस सख़्ती का उद्देश्य न केवल गड़बड़ियों पर लगाम लगाना है, बल्कि यह संदेश देना भी है कि ज़मीन से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा।
राजस्व विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों से रिकॉर्ड तलब किए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ मामलों में गड़बड़ियां सामने भी आ चुकी हैं। अब देखना होगा कि जांच की आंच किन-किन तक पहुंचती है।
कोई टिप्पणी नहीं