छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन की बैठक में अशोक लोहिया को अग्र रत्न सम्मान: राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की आयोजित बैठक में ...
- Advertisement -
![]()
छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन की बैठक में अशोक लोहिया को अग्र रत्न सम्मान:
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की आयोजित बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक लोहिया को "अग्र रत्न" सम्मान से नवाजा गया। संगठन ने उनके समाज और सेवा कार्यों में लंबे समय से दिए योगदान को सराहते हुए यह सम्मान प्रदान किया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने अशोक लोहिया के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि अशोक लोहिया ने हमेशा समाजहित को प्राथमिकता दी है और उनके समर्पण से नई पीढ़ी को भी दिशा मिल रही है। कार्यक्रम के अंत में लोहिया ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए समाजसेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कोई टिप्पणी नहीं