Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

अच्छी फसल की कामना के साथ ग्रामीणों ने मनाया बिदरी त्योहार

  अच्छी फसल की कामना के साथ ग्रामीणों ने मनाया बिदरी त्योहार: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :  जिले के दानीकुंडी और बंशीताल गांवों में गुरुवार को पा...

 अच्छी फसल की कामना के साथ ग्रामीणों ने मनाया बिदरी त्योहार:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले के दानीकुंडी और बंशीताल गांवों में गुरुवार को पारंपरिक बिदरी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने धान देवता की पूजा कर अच्छी फसल की कामना की।

सुबह से ही ग्रामीण धान की टोकरी लेकर देवस्थल पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान के तहत पंडा ने आधा धान देवता को अर्पित किया और शेष धान किसानों को लौटा दिया। इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि इससे फसल उत्पादन बेहतर होता है और गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बिदरी त्योहार खेती-किसानी से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पीढ़ियों से मनाया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने पारंपरिक भजन-कीर्तन कर उत्सव का आनंद लिया।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket