Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

धान खरीदी में अनियमितता पर हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट

  धान खरीदी में अनियमितता पर हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट: रायपुर: विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन धान खरीदी में अनियमितताओं को लेकर जोरद...

 धान खरीदी में अनियमितता पर हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट:

रायपुर: विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन धान खरीदी में अनियमितताओं को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने शून्यकाल में इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि इस बार सरकार ने कुल उत्पादन से 36% अधिक धान खरीदा, जो गड़बड़ी को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अतिरिक्त धान की खरीदी में बिचौलियों को फायदा पहुंचाया गया और किसानों को उनके अधिकारों से वंचित किया गया।

सरकार की ओर से जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि धान खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरती गई है और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।

हालांकि, विपक्ष इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और नारेबाजी करते हुए विधानसभा से वाकआउट कर दिया। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई, जिससे सदन की कार्यवाही कुछ देर बाधित रही।

धान खरीदी घोटाले का मुद्दा आने वाले दिनों में भी राजनीतिक रूप से गरमाने की संभावना है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket