बिस्तर खाली, फिर भी मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज नई दिल्ली/रायपुर : रायपुर एम्स की अव्यवस्थाओं पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को संस...
बिस्तर खाली, फिर भी मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज
नई दिल्ली/रायपुर : रायपुर एम्स की अव्यवस्थाओं पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को संसद में कड़ा सवाल खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में बिस्तर खाली होने के बावजूद मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।
बृजमोहन ने कहा कि एम्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। मरीजों को रेफर किया जा रहा है, लेकिन संसाधनों की बढ़ोतरी और अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की जा रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि एम्स में मरीजों को समय पर इलाज मिले और संसाधनों की कमी को दूर किया जाए।
सरकार से जवाबदेही की मांग:
सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि जब अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध हैं, तो मरीजों को भर्ती करने से इनकार क्यों किया जाता है? उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से एम्स रायपुर की व्यवस्थाओं की जांच करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
मरीजों की बढ़ती परेशानी:
रायपुर एम्स में मरीजों को भर्ती न किए जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कई गंभीर मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज से वंचित रह जाते हैं।
बृजमोहन ने संसद में सरकार को चेताया कि अगर एम्स की स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह आम जनता के लिए बड़ा संकट बन सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।
कोई टिप्पणी नहीं