Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

पुलिस भर्ती घोटाला: एक और महिला आरक्षक गिरफ्तार, अब तक 16 गिरफ्तारियां

  पुलिस भर्ती घोटाला: एक और महिला आरक्षक गिरफ्तार, अब तक 16 गिरफ्तारियां: राजनांदगांव:  पुलिस आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला लगातार गह...

 पुलिस भर्ती घोटाला: एक और महिला आरक्षक गिरफ्तार, अब तक 16 गिरफ्तारियां:

राजनांदगांव: पुलिस आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला लगातार गहराता जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में हेराफेरी कर अंक बढ़ाने के आरोप में एक और महिला आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब तक इस मामले में 8 पुलिस कर्मियों, 5 टेक्नीशियन टीम सदस्यों, 2 महिला अभ्यर्थियों समेत कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की जांच अभी जारी है, और अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

प्राथी द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर थाना लालबाग में मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि भर्ती परीक्षा में अज्ञात व्यक्तियों ने मशीन से छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों के अंक बढ़ाने का काम किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैटिंग मैसेज और गवाहों के बयान को अहम साक्ष्य माना गया।


महिला आरक्षक काजल भारद्वाज गिरफ्तार:

डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महिला आरक्षक काजल भारद्वाज (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम की निवासी है और उसका स्थायी पता ग्राम ढोर, थाना जामुल, जिला दुर्ग है। काजल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


आगे क्या?

पुलिस का कहना है कि विवेचना अभी भी जारी है, और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। भर्ती परीक्षा में हुए इस फर्जीवाड़े ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब सभी की नजरें इस मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket