Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

Pगर्मी बढ़ते ही आगजनी की घटनाओं में उछाल: दुर्ग के एक घर में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

  गर्मी बढ़ते ही आगजनी की घटनाओं में उछाल: दुर्ग के एक घर में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप: दुर्ग :  जिले में बढ़ती गर्मी के साथ आ...

 गर्मी बढ़ते ही आगजनी की घटनाओं में उछाल: दुर्ग के एक घर में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप:

दुर्ग : जिले में बढ़ती गर्मी के साथ आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला उतई थाना क्षेत्र के सेलूद गांव का है, जहां देर रात एक घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान अंदर रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

आग बुझाने में मशक्कत:

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उमेश देवांगन के घर में हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।


स्थानीय लोगों में दहशत:

सिलेंडर ब्लास्ट के तेज धमाके से आसपास के लोग सहम गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।


गर्मी बढ़ते ही आगजनी के मामलों में इजाफा:

जिले में बीते कुछ दिनों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आग से बचाव के सभी उपाय अपनाने की अपील की है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket