सभापति के नाम पर आज लगेगी मुहर: अंबिकापुर में 3 दावेदारों के बीच मंथन, आलोक दुबे सबसे आगे: अंबिकापुर : नगर निगम के नए सभापति के चयन को ले...
सभापति के नाम पर आज लगेगी मुहर: अंबिकापुर में 3 दावेदारों के बीच मंथन, आलोक दुबे सबसे आगे:
अंबिकापुर : नगर निगम के नए सभापति के चयन को लेकर आज अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। रविवार को महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद देर शाम भाजपा कार्यालय में पार्षद दल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभापति पद के लिए संभावित दावेदारों पर चर्चा हुई।
भाजपा पर्यवेक्षकों ने तीन प्रमुख दावेदारों के नामों पर रायशुमारी की, जिसमें आलोक दुबे सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। उनके अलावा दो अन्य पार्षद भी रेस में बने हुए हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व आज अंतिम निर्णय पर मुहर लगा सकता है।
मंगलवार को नगर निगम का पहला सम्मेलन आयोजित होने की संभावना है, जहां औपचारिक रूप से सभापति के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आलोक दुबे को अधिकतर पार्षदों का समर्थन प्राप्त है, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
भाजपा की रणनीति और पार्षदों की सहमति को ध्यान में रखते हुए आज का दिन अंबिकापुर नगर निगम की राजनीति के लिए अहम साबित हो सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं