बिलासपुर: लोको पायलट की पत्नी ने की मारपीट, झूठे केस में फंसाने की धमकी: बिलासपुर : रेलवे के सहायक लोको पायलट दिलेश्वर टोंडर की घरेलू विव...
बिलासपुर: लोको पायलट की पत्नी ने की मारपीट, झूठे केस में फंसाने की धमकी:
बिलासपुर : रेलवे के सहायक लोको पायलट दिलेश्वर टोंडर की घरेलू विवाद को लेकर उनकी पत्नी आकांक्षा टोंडर ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पत्नी अपनी बच्ची को लेकर मायके चली गई। पीड़ित लोको पायलट ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद:
जरहाभाठा निवासी दिलेश्वर टोंडर की शादी 2022 में आकांक्षा टोंडर से हुई थी। उनकी दो साल की बच्ची भी है। पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी घरेलू कामों से बचती थी और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। इससे पहले भी उसने पति से मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाना तोरवा में दर्ज कराई गई थी।
झगड़े की वजह और मारपीट:
8 मार्च की सुबह करीब 11:30 बजे आकांक्षा ने तबीयत खराब होने की बात कही और अस्पताल चलने को कहा। लोको पायलट ने पहले खाना बनाने की बात कही, जिससे नाराज होकर पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया। जब पति ने साथ चलने को कहा, तो उसने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उसने हाथ-मुक्कों से पीटा, नाखून से खरोंचा और बांह पर दांत से काट लिया।
इसके बाद आकांक्षा ने अपने परिवार को बुलाकर पति को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद वह अपने बुआ के बेटे विक्की के साथ बच्ची को लेकर घर से चली गई। घटना के दौरान डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
पुलिस ने दर्ज किया केस:
घायल लोको पायलट की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आकांक्षा टोंडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
दूसरा मामला: दूसरी महिला के घर रह रहे पति को पूछने पहुंची पत्नी, कर दी पिटाई:
उसलापुर में रहने वाली एक महिला के पति को दूसरी महिला के घर रहने की जानकारी मिली, तो वह उसे ढूंढते हुए वहां पहुंची। लेकिन पति से जवाब मांगने पर उस घर की महिला, उसकी मां और भाई ने उसकी पिटाई कर दी।
पति के अफेयर का खुलासा:
पीड़िता के मुताबिक, उसने 2015 में जितेंद्र बंजारे से प्रेम विवाह किया था। पिछले सात दिनों से पति कोटा के मौहारखार में रहने वाली अनिता दुबे के घर पर रह रहा था। जब पत्नी वहां पहुंची और पति के बारे में पूछा, तो अनिता, उसकी मां और भाई ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
गुंडे बुलवाने की धमकी:
महिला का आरोप है कि अनिता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और यूपी से गुंडे बुलाने की बात कही। इस दौरान अनिता की बड़ी बेटी ने किसी तरह बीच-बचाव किया। पीड़िता ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं