घर में लगी भीषण आग, कार समेत 5 गाड़ियां जलकर राख: डॉक्टर दंपति ने जताई साजिश की आशंका: दुर्ग: पुलगांव थाना क्षेत्र के विद्युत नगर में मंगल...
घर में लगी भीषण आग, कार समेत 5 गाड़ियां जलकर राख: डॉक्टर दंपति ने जताई साजिश की आशंका:
दुर्ग: पुलगांव थाना क्षेत्र के विद्युत नगर में मंगलवार सुबह डॉक्टर दंपति के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर खड़ी नेक्सॉन कार सहित पांच गाड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
घटना डॉ. पीयूष देवांगन के घर की है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर और वाहनों को भारी नुकसान हो चुका था।
साजिश की आशंका, पुलिस कर रही जांच:
डॉ. पीयूष देवांगन और उनकी पत्नी ने इस घटना को संदेहास्पद बताया है। उन्होंने आशंका जताई कि यह कोई साजिश हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहन जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं