टैक्स बकाया तो होगी कार्रवाई: बिलासपुर में केसरी पाइप फैक्ट्री सील, अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर: बिलासपुर : नगर निगम ने टैक्स बकाया रखने ...
टैक्स बकाया तो होगी कार्रवाई: बिलासपुर में केसरी पाइप फैक्ट्री सील, अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर:
बिलासपुर : नगर निगम ने टैक्स बकाया रखने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सालों से संपत्ति समेत अन्य कर नहीं चुकाने पर प्रशासन ने केसरी पाइप फैक्ट्री को सील कर दिया। यह पहली बार है जब निगम ने किसी बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर इतनी कड़ी कार्रवाई की है।
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 25 हजार का जुर्माना:
टैक्स बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही निगम ने अतिक्रमण पर भी शिकंजा कसा। सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें 3 ट्रॉली सामान जब्त किया गया और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम की सख्त चेतावनी:
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में टैक्स चोरी और अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर नहीं चुकाने वालों और अवैध कब्जा करने वालों पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
व्यापारियों में मचा हड़कंप:
नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई के बाद शहर के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। कई बकायादार अब जल्द से जल्द अपना टैक्स जमा करने की तैयारी कर रहे हैं।
नगर निगम की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं