वंदे मातरम् विद्यालय के 6 छात्रों ने नवोदय विद्यालय में हासिल की सफलता मालखरौदा : वंदे मातरम् आदर्श विद्यालय, मालखरौदा के छह छात्रों ने न...
- Advertisement -
![]()
वंदे मातरम् विद्यालय के 6 छात्रों ने नवोदय विद्यालय में हासिल की सफलता
मालखरौदा : वंदे मातरम् आदर्श विद्यालय, मालखरौदा के छह छात्रों ने नवोदय विद्यालय चिस्दा में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
चयनित छात्रों में फाल्गुनी गबेल, साक्षी खूंटे, प्रतीक भारती, गौरव चंद्रा, नमन जटवार और कुलदीप साहू शामिल हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और उनके अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन और स्कूल के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है।
छात्रों के चयन पर उनके परिवारजन भी गर्व महसूस कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोई टिप्पणी नहीं