रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह बनीं जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंत्री के बेटे को हराया: सूरजपुर : भरतपुर सोनहत की विधायक और पूर्व केंद्रीय...
रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह बनीं जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंत्री के बेटे को हराया:
सूरजपुर : भरतपुर सोनहत की विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने जिला पंचायत चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने सूरजपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को 3000 से अधिक वोटों से पराजित किया।
भाजपा ने नहीं दिया टिकट, फिर भी लड़ी और जीती:
चुनाव से पहले भाजपा ने मोनिका सिंह को टिकट नहीं दिया था, जिसके चलते उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी किस्मत आजमाई। अपने दमदार प्रचार और जनता के समर्थन से उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की।
राजनीतिक हलकों में चर्चा, समर्थकों में जश्न:
मोनिका सिंह की इस जीत को क्षेत्र में भाजपा की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके समर्थकों में भारी उत्साह है, और जीत के बाद जश्न का माहौल है। इस सफलता के बाद मोनिका सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं