कांकेर जिला पंचायत चुनाव: छह विजयी सदस्य घोषित, अध्यक्ष पद की दौड़ हुई रोचक: कांकेर : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के पहले चरण में का...
कांकेर जिला पंचायत चुनाव: छह विजयी सदस्य घोषित, अध्यक्ष पद की दौड़ हुई रोचक:
कांकेर : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के पहले चरण में कांकेर जिला पंचायत के छह सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हो गया है। सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे।
चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बराबरी का प्रदर्शन किया है। कुल छह सीटों में से तीन-तीन पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इससे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ और अधिक दिलचस्प हो गई है, क्योंकि अब समीकरण किस ओर झुकेंगे, यह देखने योग्य होगा।
अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन उम्मीदवार:
विजयी हुए छह सदस्यों में से तीन सदस्य अब अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच गहन रणनीति और गठजोड़ की संभावना जताई जा रही है।
अब सभी की निगाहें आगामी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव पर टिकी हुई हैं, जहां कांकेर जिला पंचायत की अगली दिशा तय होगी।
कोई टिप्पणी नहीं