Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वां जन्मदिन: मां का आशीर्वाद लेने गृहग्राम पहुंचे, बच्चों संग मनाएंगे खास दिन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वां जन्मदिन: मां का आशीर्वाद लेने गृहग्राम पहुंचे, बच्चों संग मनाएंगे खास दिन: रायपुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमं...


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वां जन्मदिन: मां का आशीर्वाद लेने गृहग्राम पहुंचे, बच्चों संग मनाएंगे खास दिन:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर वे अपने गृहग्राम बगिया (जशपुर) पहुंचे, जहां उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया।


मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर विशेष आयोजन किए हैं। वे स्कूली बच्चों के साथ समय बिताएंगे और उनके लिए न्योताभोज (भोजन कार्यक्रम) भी आयोजित किया गया है। इसके अलावा, वे कार्यकर्ताओं संग सत्यनारायण कथा का श्रवण कर प्रदेश की समृद्धि व कल्याण की प्रार्थना करेंगे।

जन्मदिन से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह दिन उनके लिए आत्मचिंतन और समाज सेवा को समर्पित रहेगा। जशपुर पहुंचते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

प्रदेशभर से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket