Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बेटे पर एफआईआर से भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    00 प्रशासन का उपयोग राजनीतिक दृष्टि से किया जा रहा  कवर्धा। पिछले दिनों हुई हिंसक झड़प तो थम गया लेकिन इसके बाद सियासी हंगामा जारी है। प...

 


 00 प्रशासन का उपयोग राजनीतिक दृष्टि से किया जा रहा

 कवर्धा। पिछले दिनों हुई हिंसक झड़प तो थम गया लेकिन इसके बाद सियासी हंगामा जारी है। पुलिस ने पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अभिषेक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार को सामने आई इस खबर के बाद डॉ. रमन सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई। डॉ. रमन ने कहा है कि  एक समूह को प्रताडि़त किया जा रहा है, इससे गांव-गांव में स्थिति विस्फोटक होगी। आज तो हम शांति से हल ढूंढना चाहते हैं।उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जिस तरह से प्रशासन का उपयोग राजनीतिक दृष्टि से किया जा रहा है ये स्थिति को खराब कर रहे हैं। 70 बच्चों को गिरफ्तार किया गया है। ये ठीक नहीं है। जब तक कवर्धा हिंसा मामले में ज्यूडिशियल इनक्वायरी नहीं होगी तब तक निराकरण नहीं होगा।

 इधर शुक्रवार रात भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुंचा। वहां राज्यपाल से मुलाकात के बाद इस मामले में दखल देने को कहा। इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, सुनील सोनी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कवर्धा अनिल सिंह, पूर्व विधायक अशोक साहू, मोतीलाल चंद्रवंशी शामिल थे । प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket