Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

कवर्धा मामलें में न करें राजनीति,दिखाने से कुछ नहीं होता-अकबर

  कवर्धा। कवर्धा हिंसा मामले में मंत्री और कवर्धा विधायक मो. अकबर का भी बयान सामने आया। उन्होंने रायपुर स्थित अपने सरकारी बंगले में मीडिया स...

 


कवर्धा। कवर्धा हिंसा मामले में मंत्री और कवर्धा विधायक मो. अकबर का भी बयान सामने आया। उन्होंने रायपुर स्थित अपने सरकारी बंगले में मीडिया से कहा हम वहां जल्द जाएंगे, शांति व्यवस्था विधायक और सरकार की जिम्मेदारी है। जाकर खुद को दिखाने से कुछ नहीं होता, मैं मिनट-टू-मिनट जानकारी ले रहा हूं। जिस झंडे को हटाने से विवाद हुआ उसे मैंने ही दोबारा लगवाया। वहां के लोग शांतिप्रिय हैं। मामले में भाजपा किसी प्रकार की राजनीति न करे बल्कि शांति व्यवस्था व कानून बनाये रखने में प्रशासन की मदद करे। इधर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा है कि पूरा मामला प्रायोजित था। लोग रायपुर के माना, गुढिय़ारी, बेमेतरा से मुंगेली से वहां पहुंचे थे। वो क्या करने गए थे। इसकी इन्वेस्टिगेशन हो रही है, सब साफ हो जाएगा।

इधर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप के बीच सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है वहीं कुछ की तलाश है। कफ्र्यू में कुछ समय की छूट के बीच पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है। सर्वसमाज की बैठक व शांति रैली के बाद  कवर्धा में स्थिति फिलहाल नियंत्रित हैं लेकिन आगे कुछ न हो इस पर भी पुलिस की पैनी नजर है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket