Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

क्या रमन सिंह की सरकार ने कर्ज नहीं लिया था-भूपेश

रायपुर। कर्ज लेने के भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी कौन सी भाजपा सरकार है जो कर्ज नहीं लेती? डा.रमन...


रायपुर। कर्ज लेने के भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी कौन सी भाजपा सरकार है जो कर्ज नहीं लेती? डा.रमन सिंह जब राज्य में वित्त मंत्री थे तो क्या कर्ज नहीं लिए? जितने भी काम किए कर्ज में किए, रमन सिंह हमें नसीहत ना दें। वहीं पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की तैयारी पर उन्होंने कहा कि केंद्र के फैसले को मानना राज्य की बाध्यता है। केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों में सेस लगा रही है, लेकिन इसके बाद से राज्यों को राशि नहीं मिल रही है।

धान खरीदी से राज्य को नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र दूसरे राज्यों का 100 प्रतिशत अनाज खरीदती है। राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद केंद्र परेशान कर रही है। केंद्र सभी फैसले राजनीतिक दृष्टिकोण से ले रही है। केंद्र जितना भी अड़ंगा करें हम किसानों के साथ रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket