Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

पूर्व सीएम रमन सिंह और पन्नालाल के बीच रिश्ता क्या कहलाता है?

  रायपुर/17 सितम्बर 2021।  सोशल मीडिया में वायरल हो रही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अरूण पन्नालाल की फोटो पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किये है।...

 



रायपुर/17 सितम्बर 2021। 
सोशल मीडिया में वायरल हो रही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अरूण पन्नालाल की फोटो पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किये है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यू-ट्यूब देखकर जोर जबरदस्ती धर्मांतरण के आरोप लगाने वाली भाजपा की पोल सोशल मीडिया में वायरल हो रही रमन सिंह और पन्नालाल की तस्वीर ने खोल दी है। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पन्नालाल के बीच क्या रिश्ता है? भाजपा बतायें रमन सिंह और पन्नालाल की तस्वीर सही है या पन्नालाल के खिलाफ शिकायत सही है? भाजपा धर्मांतरण के आड़ में छिपकर राजनीतिक पाखंड कर रही है। भाजपा नेताओं ने कुछ दिन पहले प्रेसवार्ता कर 200 एफआईआर का दावा किया लेकिन अब तक उन एफआईआर की कॉपी को सार्वजनिक भी नहीं कर पाई है। भाजपा धर्मांतरण की आड़ में अपनी राजनीतिक मकड़जाल बुन रही थी और उसी जाल में फंस गई है। रमन सिंह और पन्नालाल की साझा तस्वीर रमन सरकार के जंगलराज की पोल खोल रही है उस दौरान रमन सरकार के संरक्षण पर धर्मांतरण का गंदा खेल खेला गया। भाजपा की धर्म से धर्म को लड़ाने की और नफरत फैलाने की राजनीति का पटाक्षेप हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार एवं उसके पूरे कैबिनेट को थूंककर बहाने की जो अमर्यादित अपमानित, छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने, किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, व्यापारी को अपमानित करने वाला बयान दी। जिसका पूरे प्रदेश में निंदा हो रही है भाजपा की थू-थू हो रही है। भाजपा अब धर्मांतरण की राजनीतिक पाखंड कर डी पुरंदेश्वरी के थूकने वाली बयान से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी, छत्तीसगढ़ के कला, संस्कृति, परंपरा, तीज-त्यौहार आदिवासी वर्ग, जनजाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग के हित में काम कर रही है। भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन हो चुकी है। जनसमर्थन खो चुकी है। अब भाजपा छत्तीसगढ़ के शांत धरा को अशांत करने धर्म से धर्म को लड़ाकर नफरत फैलाने में लगी हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार शिकायतों की गम्भीरता से जांच करेगी और कड़ी कार्यवाही करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket