1 नवंबर 2026 | नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए। 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल ...
1 नवंबर 2026 | नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए। 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल हैं। तीन अधिकारी निलंबन से बहाल।

- कुल 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
- 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल
- तीन MNO निलंबन से बहाल, जांच जारी
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल हैं।
विभाग ने 5 लेखापाल, 4 स्वास्थ्य निरीक्षक, 4 भृत्य, 3 कैशियर और 3 सहायक ग्रेड-3 का भी तबादला किया है। इसके अलावा एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का तबादला हुआ है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान को निलंबन से बहाल किया है। तीनों के विरुद्ध विभागीय जांच जारी रहेगी।
तीनों अधिकारियों को क्रमशः दल्ली राजहरा नगर पालिका, वाड्रफनगर नगर पंचायत और बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन के आदेश के अनुसार निलंबन काल का निराकरण विभागीय जांच के गुण-दोषों के आधार पर अलग से किया जाएगा।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं