1 नवंबर 2026 | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी। छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार से अधिक किसानों के खातों में 498 करोड़ 50 ल...
1 नवंबर 2026 | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी। छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार से अधिक किसानों के खातों में 498 करोड़ 50 लाख रुपये सीधे अंतरित। पूरी जानकारी पढ़ें।

- 24वीं किस्त से छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को लाभ
- 498.50 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित
- योजना में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये, तीन समान किस्तों में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की गई है। इस किस्त के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 498 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई है।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता देने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों के लिए नियमित सहयोग मिल रहा है।
श्री चौधरी के अनुसार, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है।
वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। समय पर मिलने वाली इस सहायता से बीज, खाद और अन्य कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि किसान कल्याण ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने राज्य के अन्नदाताओं को आर्थिक संबल देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं