Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

रायगढ़ के अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई

1 नवंबर 2026 | रायगढ़ के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने उन्हें हा...

1 नवंबर 2026 | रायगढ़ के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

रायगढ़ के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे
रायगढ़ के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे (फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़)
मुख्य बातें
  • रायगढ़ के अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन
  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई और शुभकामनाएं
  • चौधरी बोले, अनूप की उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

रायगढ़ जिले के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कम उम्र में राज्य स्तरीय टीम में स्थान बनाना अनूप की मेहनत, समर्पण, अनुशासन और खेल प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। उनके अनुसार अनूप ने अपनी लगन से दिखाया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

श्री चौधरी ने कहा कि अनूप का चयन जिले के अन्य उभरते खिलाडि़यों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनूप अपने प्रदर्शन से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि अनूप के खेल जीवन की महत्वपूर्ण शुरुआत है। वित्त मंत्री ने अनूप के परिजनों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket