4 नवंबर 2026 | मरवाही? नहीं, एमसीबी में महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की। घर तक सड़क न होने और एम्बुलेंस की मांग न होने...
4 नवंबर 2026 | मरवाही? नहीं, एमसीबी में महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की। घर तक सड़क न होने और एम्बुलेंस की मांग न होने की जानकारी दी गई है।

- एम्बुलेंस की मांग या सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली थी
- घर मुख्य सड़क से लगभग दो किलोमीटर दूर, वाहन पहुंचने का रास्ता नहीं
- घटना की सूचना मिलते ही शव वाहन दिया गया और गांव में स्वास्थ्य सर्वे हुआ
दैनिक हरिभूमि में 30 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित समाचार ‘खाट पर 2 किमी पैदल ले गए परिजन, अस्पताल पहुंचने के दौरान महिला की मौत’ के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति ने एम्बुलेंस की मांग नहीं की थी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना भी नहीं दी गई थी।
डॉ. खरे के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकलते समय स्थानीय सरपंच को सूचना दी थी। महिला का घर मुख्य सड़क से लगभग दो किलोमीटर दूर था, जहां तक चारपहिया वाहन पहुंचने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं था। इस कारण महिला को मुख्य सड़क तक लाने में परेशानी हुई और समय भी लगा।
विभाग की जानकारी के अनुसार, महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी और वह अस्थमा तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। घटना वाले दिन सुबह भोजन करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
विभाग ने स्पष्ट किया कि महिला जिले की निवासी नहीं थीं, इसलिए उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़ी जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही विभाग ने तत्काल शव वाहन उपलब्ध कराया। साथ ही संबंधित गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर सर्वे कराया गया, ताकि किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने की स्थिति का पता लगाया जा सके।
डॉ. खरे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में एम्बुलेंस के लिए विभाग से संपर्क नहीं किया गया था। विभाग ने प्रकाशित समाचार के संबंध में तथ्यात्मक स्थिति सामने रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के खंडन के प्रकाशन का अनुरोध किया है।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं