4 नवंबर 2026 | महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त राज्योत्सव समापन समारोह में जारी हुई। 67 लाख 40 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में 63...
4 नवंबर 2026 | महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त राज्योत्सव समापन समारोह में जारी हुई। 67 लाख 40 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में 632 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई।

- 33वीं किस्त में 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं को 632 करोड़ से अधिक राशि
- ई-केवाईसी पूर्ण करने वाली 67 लाख 33 हजार 502 महिलाओं को लाभ
- पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में यह किस्त जारी की। इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि अंतरित की गई है।
विज्ञप्ति के अनुसार, दीवाली से पहले यह किस्त जारी होने से महिलाओं और उनके परिवारों में उत्साह है। ई-केवाईसी पूर्ण करा चुकीं 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों को इसका लाभ मिला है। इसके साथ ही नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्रों की 6,908 महिलाओं को भी 33वीं किस्त दी गई है।
योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने यह योजना 10 मार्च 2024 को शुरू की थी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब तक 33वीं किस्त सहित कुल 21 हजार 350.50 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, इस राशि से महिलाएं परिवार की दैनिक जरूरतें पूरी कर रही हैं और त्योहार मनाने में भी सक्षम हुई हैं। बाजारों में भी रौनक बढ़ी है। करवाचौथ से महिलाओं की खरीदारी का दौर जारी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे परिवार के मुखिया पर आर्थिक बोझ कम हुआ है।
योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और परिवार की जरूरतों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं