4 नवंबर 2026 | गृह विभाग ने विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2027 का कार्यक्रम घोषित किया है। परीक्षा 27 जनवरी से 03 फरवरी 2027 तक होगी। आवेदन 15...
4 नवंबर 2026 | गृह विभाग ने विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2027 का कार्यक्रम घोषित किया है। परीक्षा 27 जनवरी से 03 फरवरी 2027 तक होगी। आवेदन 15 दिसंबर 2026 तक जमा करने होंगे।

- परीक्षा 27 जनवरी से 03 फरवरी 2027 तक
- आवेदन 15 दिसंबर 2026 तक कलेक्ट्रेट की वित्त शाखा में जमा
- SC/ST परीक्षार्थियों को 10 प्रतिशत अंकों तक छूट, जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) ने विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2027 की सूचना और कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 27 जनवरी से 03 फरवरी 2027 तक होगी।
अपर कलेक्टर ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के आवेदन पत्र 15 दिसंबर 2026 तक कलेक्ट्रेट की वित्त शाखा में जमा कराए जाएँ।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए उत्तीर्ण होने हेतु 10 प्रतिशत अंकों तक की छूट का प्रावधान है। इसके लिए संबंधित परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र के साथ अपना जाति प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं