Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

बस्तर संभाग के 642 नवनियुक्त शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त

3 नवंबर 2026 | बस्तर संभाग के 642 शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश। कोण्डागांव, बस्तर औ...

3 नवंबर 2026 | बस्तर संभाग के 642 शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश। कोण्डागांव, बस्तर और कांकेर जिले के शिक्षकों को मिला लाभ।

(फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग)
मुख्य बातें
  • बस्तर संभाग के 642 शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त
  • कोण्डागांव में सर्वाधिक 333 शिक्षकों को लाभ
  • टी-संवर्ग के 615 और ई-संवर्ग के 27 शिक्षक शामिल

जगदलपुर। बस्तर संभाग में शिक्षक भर्ती-2023 के तहत सीधी भर्ती से नियुक्त 642 शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त कर दी गई है। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम के तहत तीन वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद जारी हुआ है।

शासन के नियमों के अनुसार सीधी भर्ती से नियुक्त कर्मचारी सेवा के पहले तीन वर्ष परिवीक्षा अवधि में रहते हैं। इन शिक्षकों ने यह अवधि पूरी कर ली है।

शिक्षकों के कार्य और सेवा काल की समीक्षा के लिए कार्यालय स्तर पर परिवीक्षा अवधि समाप्ति समिति बनाई गई थी। समिति की बैठक में अनुमोदन मिलने के बाद यह आदेश जारी हुआ। इसका लाभ बस्तर संभाग के तीन जिलों के टी-संवर्ग और ई-संवर्ग के शिक्षकों को मिला है।

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार कोण्डागांव जिले में सबसे अधिक 333 शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त हुई है। इनमें 321 टी-संवर्ग और 12 ई-संवर्ग के शिक्षक हैं। बस्तर जिले में 306 शिक्षक लाभान्वित हुए हैं, जिनमें 291 टी-संवर्ग और 15 ई-संवर्ग के शिक्षक हैं। कांकेर जिले में टी-संवर्ग के 03 शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई है।

पूरे संभाग में टी-संवर्ग के कुल 615 और ई-संवर्ग के 27 शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूरी हुई है। तीन वर्ष की निरंतर और संतोषजनक सेवा के बाद यह अवधि समाप्त होने से नवनियुक्त शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket