3 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष पर जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में शिक्षा विभाग की विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी में स्कूल...
3 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष पर जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में शिक्षा विभाग की विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी में स्कूली छात्रों ने जल-संरक्षण मॉडल पेश किए।

- जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में 2 नवंबर को विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी हुई
- छात्र सूरज कश्यप और अनिरुद्ध मौर्य ने वाटर सेंसर से चलने वाली स्वचालित प्रणाली बनाई
- बर्तन हटते ही नल का पानी अपने आप बंद हो जाता है
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर सोमवार, 2 नवंबर को जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में शिक्षा विभाग की ओर से एक विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने दैनिक जीवन, जल संरक्षण और खेती-किसानी से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए।
प्रदर्शनी में जल संरक्षण पर आधारित एक मॉडल खास आकर्षण रहा। यह मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में नलों से व्यर्थ बहते पानी की समस्या को ध्यान में रखकर बनाया गया है। विद्यार्थियों के अनुसार, गांवों में कई नलों में टोंटी (टैप) नहीं होती, जिससे पानी बेवजह बहता रहता है।
इस समस्या के समाधान के लिए बाल वैज्ञानिक सूरज कश्यप और अनिरुद्ध मौर्य ने शिक्षक विजय सिन्हा के दिशा-निर्देशन में वाटर सेंसर तकनीक का उपयोग कर एक स्वचालित प्रणाली विकसित की है।
इस प्रणाली की खासियत यह है कि नल के नीचे बर्तन, गिलास या गुंडी रखने पर ही पानी गिरता है। बर्तन हटाते ही पानी का बहाव अपने आप बंद हो जाता है। प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों और अतिथियों ने इस प्रयास की सराहना की।
समारोह में उपस्थित नागरिकों और शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मक सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सूरज और अनिरुद्ध जैसे छात्रों के व्यावहारिक नवाचार समाज और पर्यावरण को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग

कोई टिप्पणी नहीं