31 अक्टूबर 2026 | सरगुजा जिला मुख्यालय में 2 नवंबर को एकदिवसीय राज्योत्सव 2026 होगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे। थीम ...
31 अक्टूबर 2026 | सरगुजा जिला मुख्यालय में 2 नवंबर को एकदिवसीय राज्योत्सव 2026 होगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे। थीम 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' रखी गई है।

- 2 नवंबर को सरगुजा जिला मुख्यालय में एकदिवसीय राज्योत्सव 2026
- कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे
- थीम 'सशक्त नारी, युवा उड़ान'; 1 से 3 नवंबर तक शासकीय भवनों पर रोशनी
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को सरगुजा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में राज्य की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
राज्योत्सव 2026 की थीम 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' रखी गई है। इसके अनुरूप कार्यक्रम स्थल पर महिला सशक्तीकरण, युवाओं के अवसरों और प्रदेश के समग्र विकास को केंद्र में रखा जाएगा।
विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और सफल परियोजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इससे नागरिकों को शासन की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी मिल सकेगी।
कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की भी व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में शालीनता और गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सरगुजा जिला मुख्यालय के शासकीय भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को अपने बजट से आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं