Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में कोंडागांव जिला अस्पताल को राज्य स्तरीय पुरस्कार

• डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए मिला सम्मान, छह मॉड्यूल के प्रदर्शन में जिला अस्पताल रहा अव्वल : कोंडागांव : आयुष्मान भारत...

डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए मिला सम्मान, छह मॉड्यूल के प्रदर्शन में जिला अस्पताल रहा अव्वल :

कोंडागांव : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। रायपुर में आयोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यशाला में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला अस्पताल को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया और संचालक स्वास्थ्य सेवाएं संजीव कुमार झा ने जिला अस्पताल कोंडागांव को सम्मानित किया।

वर्तमान में जिला अस्पताल में मरीजों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत नेक्स्ट जेन सॉफ्टवेयर के छह मॉड्यूल संचालित किए जा रहे हैं। इनमें ओपीडी पंजीयन, ओपीडी क्लिनिक, फार्मेसी, आईपीडी, लैब और रेडियोलॉजी शामिल हैं।

इन डिजिटल सेवाओं के माध्यम से मरीजों को संबंधित जांच और उपचार से जुड़ी रिपोर्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही है। ये सभी सुविधाएं छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों में शुरू की गई हैं।

छहों मॉड्यूल की क्रियाशीलता और प्रदर्शन की समीक्षा के दौरान जिला अस्पताल कोंडागांव का प्रदर्शन राज्य स्तर पर बेहतर पाया गया। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए अस्पताल को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket