Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

करपावंड में घर में जमीन के नीचे छिपाया 42 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

• बस्तर पुलिस की छापेमारी में करीब 21 लाख रुपये का गांजा जब्त, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई : जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने अवैध...

बस्तर पुलिस की छापेमारी में करीब 21 लाख रुपये का गांजा जब्त, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई :

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम छतौड़ी में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर से करीब 42 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालू प्रसाद बघेल, पिता नरहरि बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम छतौड़ी, थाना करपावंड, जिला बस्तर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त 2026 की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में गांजा छिपाकर रखे हुए है और उसे बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी करपावंड दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम छतौड़ी पहुंचकर आरोपी के घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को घर के आंगन की बाड़ी में जमीन के अंदर गड्ढा बनाकर रखा गया एक प्लास्टिक ड्रम मिला। पुलिस के अनुसार ड्रम में गांजा छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा घर के अंदर एक सफेद बोरी में भी गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में करीब 42 किलोग्राम गांजा, एक पुराना टच स्क्रीन मोबाइल और 1,200 रुपये नकद जब्त किए। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा रखने और बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(E) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक दिलबाग सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुखनाथ दीवान, प्रधान आरक्षक रामनाथ भारती और संजीव सिंह, आरक्षक निरंजन महानंदी, कैलास भास्कर, डूमर बघेल, श्यामलाल कश्यप, पोलाद कश्यप तथा महिला आरक्षक चम्यंती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket