Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

प्रतिभा और अनुभव का सम्मान, विपिन मालवीय MRPL बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त

जगदलपुर : भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विपिन मालवीय को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के बोर्ड...

जगदलपुर : भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विपिन मालवीय को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर (Non-official Director) नियुक्त किया है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कॉर्पोरेट अफेयर्स डेस्क से 12 अगस्त 2026 को जारी आदेश में विपिन मालवीय सहित तीन व्यक्तियों को MRPL के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति A(iv) श्रेणी के अंतर्गत की गई है।


MRPL देश की प्रमुख रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कंपनियों में शामिल है। ऐसे में बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर के रूप में विपिन मालवीय की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस जिम्मेदारी के तहत उन्हें कंपनी के बोर्ड स्तर से जुड़े कार्यों और कॉरपोरेट गवर्नेंस से संबंधित विषयों में योगदान का अवसर मिलेगा।


भारत सरकार की ओर से मिली यह जिम्मेदारी विपिन मालवीय के अनुभव और कार्यक्षमता पर जताए गए भरोसे के रूप में देखी जा रही है। उनकी नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद शुभचिंतकों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket