Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बाढ़ आपदा प्रबंधन पर 20 अगस्त को छोटा पुल में होगी मॉक ड्रिल

• इंद्रावती नदी में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का होगा अभ्यास, राहत-बचाव और विभागीय समन्वय को परखा जाएगा : जगदलपुर : जिला आपदा प्रबंधन प्रा...

इंद्रावती नदी में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का होगा अभ्यास, राहत-बचाव और विभागीय समन्वय को परखा जाएगा :



जगदलपुर : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं आम नागरिकों को बाढ़ आपदा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अगस्त को इंद्रावती नदी के छोटा पुल में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल (Mock Exercise) का आयोजन किया जाएगा।

यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए अपर कलेक्टर श्री सी.पी. बघेल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आपदा की स्थिति में राहत, बचाव एवं आपसी समन्वय से संबंधित तैयारियों का अभ्यास किया जाएगा। इसके माध्यम से आपदा की स्थिति में संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली और समन्वय को परखा जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक प्रशिक्षण एवं अभ्यास प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रशासन की तैयारियों को मजबूत करना और आम नागरिकों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket