• कोन्टा में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं : सुकमा : पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, भा.पु.से. के...
• कोन्टा में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं :
सुकमा : पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, भा.पु.से. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह एवं मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना कोन्टा में एसडीओपी प्रशांत देवांगन के जिला कबीरधाम स्थानांतरण पर विदाई समारोह तथा नवपदस्थ एसडीओपी जितेन्द्र कुम्भकार के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में थाना कोन्टा के अधिकारी एवं कर्मचारी, एसडीओपी कार्यालय के समस्त स्टाफ तथा स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसडीओपी श्री प्रशांत देवांगन के कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके मार्गदर्शन, कार्यकुशलता एवं पुलिस विभाग के प्रति योगदान की सराहना की। सभी ने उनके आगामी कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं नवपदस्थ एसडीओपी श्री जितेन्द्र कुम्भकार का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आमजन की सुरक्षा एवं पुलिस-जनसहयोग को प्रभावी बनाने के साथ पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
सुकमा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं