• भाजपा पूर्वी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की बनी कार्ययोजना : जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी न...
• भाजपा पूर्वी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की बनी कार्ययोजना :
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी नगर मंडल की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को समन्वय के साथ विस्तार देने, हर घर तिरंगा अभियान, समरसता संकल्प अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने प्रारंभिक वृत्त रखते हुए मंडल में संपन्न कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों की कार्ययोजना की जानकारी दी।
महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को पूरा करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि कार्यकर्ता ही जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करते हैं।
मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य ने कहा कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर पहुंचें और नागरिकों से अपने निवास पर तिरंगा फहराने का आग्रह करें। उन्होंने समरसता संकल्प अभियान को गति देने तथा शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की बैठकों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में संगठन की गतिविधियों में बेहतर समन्वय और सहयोग के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री संतोष बाजपेयी ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री दिगम्बर राव ने किया।
इस अवसर पर योगेन्द्र पाण्डेय, सफीरा साहू, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, रोहित त्रिवेदी, योगेश सिंह ठाकुर, माहेश्वरी ठाकुर, अज़ीज़ खान, गोविंद ईनाणी, राजेश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, विक्रम सिंह यादव, गीता नाग, मीना साहू, राजा यादव, योगेश मिश्रा, राधा बघेल, किरण दीवान, रितेश सोनी, केतन महानंदी, शैलेष श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, रौशन सिसोदिया, हरीश पारेख, उर्मिला यादव, गायत्री बघेल, खगेन्द्र ठाकुर, नीलम यादव, आशुतोष पाल, रेखा सिंह, शंकर राव, रमेश नायडू, पप्पू सिंह कश्यप, सोहराब खान, गुलशन नाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं