Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जहां गूंजती थी गोलियों की आवाज, वहां भाजपा युवा मोर्चा ने कहा ‘वंदे मातरम्’

• झीरम तक निकली भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन : जगदलपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम...

झीरम तक निकली भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन :



जगदलपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ जगदलपुर से झीरम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता के जयकारे और देशभक्ति के नारों के साथ झीरम की ओर प्रस्थान किया। आयोजकों के अनुसार, अतिसंवेदनशील क्षेत्र में पहली बार इस तरह की तिरंगा यात्रा निकाली गई।



झीरम पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झीरम हमले में शहीद हुए जवानों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।



भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि झीरम की धरती वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की साक्षी है। शहीदों का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके सपनों के सुरक्षित, सशक्त और नक्सलमुक्त बस्तर के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के दृढ़ निश्चय एवं संकल्प से बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज ऐसे क्षेत्र में पहुंचकर देश की शान तिरंगे को लहराया जा रहा है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, वहां आज बिना डर और भय के पहुंचकर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने बाइक से 40 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर झीरम घाटी पहुंचकर तिरंगा फहराया और शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, महामंत्री रजनीश पाणिग्राही, दरभा मंडल अध्यक्ष देवी बेंजाम, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, रितेश जोशी, विकास दुआ, आनंद झा, जीवनाथ मौर्य, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, भरत ठाकुर, रामप्रसाद मौर्य, सत्यम झा, हरि प्रसाद कश्यप, उदय सेठिया, गागड़ा राम नाग, दिनेश पांडे, मानक डई नाग, नारायण कुरानी, धर्मेंद्र ठाकुर, मुन्नू सिंह, संतोष बघेल, लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्राही, डिकेश नाग, सोमप्रकाश जोशी, नरेंद्र पांडे सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket