Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शौंडिक भवन में आज से श्रीमद्भागवत कथा, दंतेश्वरी मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा

• 31 अगस्त से 8 सितंबर तक होगा धार्मिक आयोजन, वृंदावन के श्री अनादि जी महाराज करेंगे कथा वाचन : जगदलपुर : शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड स्थित ...

31 अगस्त से 8 सितंबर तक होगा धार्मिक आयोजन, वृंदावन के श्री अनादि जी महाराज करेंगे कथा वाचन :

जगदलपुर : शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड स्थित शौंडिक भवन, एलआईसी रोड में आज 31 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति, धर्मपुरा जगदलपुर द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचन श्रीधाम वृंदावन के श्री अनादि जी महाराज के मुखारविंद से होगा।

धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार को कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा दोपहर 2 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर शौंडिक भवन पहुंचेगी।

कथा के दौरान प्रतिदिन श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 1 सितंबर को भागवत महात्म्य एवं मंगलाचरण, 2 सितंबर को सुकदेव आगमन, कपिल अवतार एवं शिव चरित्र का वर्णन होगा। वहीं 3 सितंबर को अजामिल उपाख्यान, ध्रुव चरित्र और प्रह्लाद चरित्र का प्रसंग सुनाया जाएगा।

4 सितंबर को वामन अवतार, श्रीराम चरित्र तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव मनाया जाएगा। 5 सितंबर को श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा एवं 56 भोग प्रसाद का आयोजन होगा।

इसी तरह 6 सितंबर को रास पंचाध्यायी, उद्धव-गोपी संवाद एवं श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 7 सितंबर को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष के प्रसंग के साथ कथा विश्राम की ओर बढ़ेगी।

आयोजन का समापन 8 सितंबर को प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket