Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर पंजाब सनातन धर्म सभा युवा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

• 29 अगस्त से कलश यात्रा का शुभारंभ, 3 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और 5 सितंबर को महाभंडारे का आयोजन : जगदलपुर : पंजाब सनातन धर्म सभा द्वारा ...

29 अगस्त से कलश यात्रा का शुभारंभ, 3 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और 5 सितंबर को महाभंडारे का आयोजन :

जगदलपुर : पंजाब सनातन धर्म सभा द्वारा आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन को लेकर 28 अगस्त 2026 को बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत 29 अगस्त से कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद विभिन्न आयोजन किए जाएंगे, जबकि 3 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभा के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं 5 सितंबर को आयोजित होने वाले महाभंडारे की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पंजाब सनातन धर्म सभा के युवा सदस्यों को दी गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket