Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में मलेरिया-पीलिया के खतरे को लेकर कांग्रेस ने निगम प्रशासन को घेरा, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

• सुशील मौर्य बोले- शहर में फॉगिंग, दवा छिड़काव और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करे निगम : जगदलपुर : शहर में मलेरिया और पीलिया के...

सुशील मौर्य बोले- शहर में फॉगिंग, दवा छिड़काव और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करे निगम :

जगदलपुर : शहर में मलेरिया और पीलिया के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आरोप लगाया कि मानसून के बाद मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए शहर के वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग नहीं कराई गई। उन्होंने दावा किया कि इसके चलते मलेरिया के मामले बढ़ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं।

सुशील मौर्य ने कहा कि शहर में दूषित पेयजल की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। उनके मुताबिक, कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज और क्षतिग्रस्त पाइपों के कारण दूषित पानी घरों तक पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दूषित पानी की वजह से पीलिया के मामले बढ़े हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।


48 वार्डों में फॉगिंग और दवा छिड़काव की मांग

कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने नगर निगम से जगदलपुर के सभी 48 वार्डों, मुख्य मार्गों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तत्काल कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग शुरू कराने की मांग की। उन्होंने लीकेज पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत, जल स्रोतों की सफाई और नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

उन्होंने कहा कि मलेरिया और पीलिया से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर निःशुल्क जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने चाहिए।


महापौर पर लगाए लापरवाही के आरोप

सुशील मौर्य ने महापौर संजय पांडे और नगर निगम प्रशासन पर शहर की मूलभूत स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि शहर में बीमारी और दूषित पानी की समस्या को लेकर आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने निगम प्रशासन से तत्काल प्रभाव से जरूरी कदम उठाने की मांग की।


48 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

सुशील मौर्य ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दवा छिड़काव, फॉगिंग तथा दूषित पानी की समस्या के समाधान की ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो कांग्रेस जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस द्वारा उग्र जनआंदोलन और नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket