Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

दिल्ली में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए बस्तर और कांकेर लोकसभा सांसद

• भारत मंडपम में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में महेश कश्यप और भोजराज नाग ने लिया हिस्सा : जगदलपुर : नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘हर घर तिरं...

भारत मंडपम में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में महेश कश्यप और भोजराज नाग ने लिया हिस्सा :



जगदलपुर : नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप और कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



कार्यक्रम का शुभारंभ उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगे के साथ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रदर्शन करता नजर आया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ पूरे उत्साह से रैली में हिस्सा लिया।



इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को और अधिक मजबूत करता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket