• वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी के कलश के साथ जिलेभर में सामाजिक समरसता और समानता का संदेश पहुंचाएगी भाजपा : जगदलपुर : संत शिरोमणि गुरु रविद...
• वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी के कलश के साथ जिलेभर में सामाजिक समरसता और समानता का संदेश पहुंचाएगी भाजपा :
जगदलपुर : संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिलेभर में 'समरसता संकल्प कलश यात्रा' निकालेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान अगले वर्ष माघ पूर्णिमा तक जारी रहेगा। इस दौरान पार्टी समाज के सभी वर्गों के बीच पहुंचकर संत रविदास के विचारों और उनके समरस समाज के संदेश को प्रसारित करेगी। उन्होंने कहा कि संत रविदास केवल एक संत नहीं, बल्कि समाज को समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाने वाले प्रेरणास्रोत हैं।
वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी के कलश का पूजन राजधानी रायपुर के श्रीराम मंदिर में साधु-संतों की उपस्थिति में किया गया। इसके बाद 4 अगस्त को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और संतों की मौजूदगी में प्रदेश के सभी संगठन जिलों के भाजपा जिला अध्यक्षों को कलश सौंपे जाएंगे।
इसके पश्चात प्रदेश के सभी मंडलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर जिले में भी यह पवित्र कलश विभिन्न मंडलों और गांवों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे समाज में समरसता, सद्भाव और एकता का वातावरण मजबूत हो सके।


कोई टिप्पणी नहीं