• सामाजिक और प्रेरणादायक विषयों पर फिल्म निर्माण का लक्ष्य, बरनाली मजुमदार और गौतम केशरी ने की नई पहल : मुंबई : भारतीय फिल्म उद्योग में एक ...
• सामाजिक और प्रेरणादायक विषयों पर फिल्म निर्माण का लक्ष्य, बरनाली मजुमदार और गौतम केशरी ने की नई पहल :
मुंबई : भारतीय फिल्म उद्योग में एक नई शुरुआत करते हुए K.G Creation Films Production ने अपने प्रोडक्शन हाउस की आधिकारिक शुरुआत की है। प्रोडक्शन हाउस का उद्देश्य सामाजिक, पारिवारिक, प्रेरणादायक और भावनात्मक विषयों पर गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण करना है।
प्रोडक्शन हाउस की संस्थापक बरनाली मजुमदार हैं, जो फिल्म अभिनेत्री होने के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वहीं सह-संस्थापक गौतम केशरी अभिनेता, लेखक और फिल्म निर्माता के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।
प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली शॉर्ट फिल्म 'फ़र्ज़ और राखी' का निर्माण किया गया है। फिल्म भाई-बहन के अटूट रिश्ते, भारतीय सैनिक के कर्तव्य और देशभक्ति की भावना पर आधारित है। निर्माताओं के अनुसार यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज़ की जाएगी।
प्रोडक्शन टीम ने बताया कि भविष्य में K.G Creation Films Production के बैनर तले विभिन्न सामाजिक और समसामयिक विषयों पर नई फिल्में तथा अन्य रचनात्मक प्रोजेक्ट्स भी तैयार किए जाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं