Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

चक्रधर समारोह में बस्तर के कलाकारों ने बिखेरा लोक संस्कृति का रंग, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए 51 हजार रुपये

• बादल संस्था के माध्यम से कलाकारों ने लेजा गीत, परब गीत, धुरवा मंडई नाचा और गौर सिंग लोक नृत्य की दी प्रस्तुति : रायगढ़ : रायगढ़ के रामली...

• बादल संस्था के माध्यम से कलाकारों ने लेजा गीत, परब गीत, धुरवा मंडई नाचा और गौर सिंग लोक नृत्य की दी प्रस्तुति :

रायगढ़ : रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह में बस्तर के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक कला और संस्कृति की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना हासिल की। बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल), आसना के माध्यम से पहुंचे कलाकारों ने समारोह के चौथे दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में बस्तर के कलाकारों ने पारंपरिक लेजा गीत, झाली आना, परब गीत, विवाह लोक वाद्य धुन, धुरवा जनजाति का धुरवा मंडई नाचा और माड़िया जनजाति का गौर सिंग लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों को समारोह में मौजूद दर्शकों की ओर से सराहना मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बस्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह में देशभर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं और इस आयोजन ने कम समय में रायगढ़ को कला के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ बस्तर अंचल के कलाकारों की समारोह में प्रस्तुति होना खुशी की बात है।

वित्त मंत्री चौधरी ने बस्तर से अपने पुराने जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वे दंतेवाड़ा में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने उस दौर को याद करते हुए बस्तर में आए बदलाव का उल्लेख किया और कहा कि आज क्षेत्र में परिस्थितियां बदल रही हैं तथा बस्तर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


कलाकारों का सम्मान, 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

प्रस्तुति से प्रभावित वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर के कलाकारों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी ओर से बस्तर से आए कलाकारों को 51 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

बादल संस्था की ओर से लोकगीत गायन दल में लोक कलाकार भरत गंगादित्य, विशाल सिंह ठाकुर, विनीता पांडे, दिनेश साहू, सिद्धार्थ वैष्णव, कालीदास, रामदास और हेमलता करंगा सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

धुरवा मंडई नाचा की प्रस्तुति तेजेन्द्र कुमार कश्यप और उनके साथियों ने दी, जबकि पारंपरिक गौर सिंग लोक नृत्य का प्रदर्शन गणेश मंडावी और उनके साथियों ने किया।

कार्यक्रम के लिए कलाकारों को आवश्यक मार्गदर्शन बादल संस्था के प्रशासक आशुतोष ठाकुर द्वारा दिया गया।

चक्रधर समारोह में प्रस्तुति के बाद बस्तर के कलाकारों ने खुशी जताई और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलाकारों ने कहा कि वे भविष्य में भी विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर बस्तर की लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत करना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket