4thcolumn.in डिजिटल समाचार ...
उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा के लिए डॉ. रूपेन्द्र कवि सम्मानित, राज्यपाल ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र
इसी क्रम में लोकभवन के संवैधानिक प्रकोष्ठ के उप सचिव डॉ. रूपेन्द्र कवि को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने डॉ. कवि की प्रशासनिक कार्यक्षमता, कर्तव्य के प्रति निष्ठा तथा संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। यह सम्मान उनके द्वारा शासकीय दायित्वों का कुशलता, गंभीरता और समर्पण के साथ निर्वहन किए जाने की सार्वजनिक प्रशंसा के रूप में देखा जा रहा है।
कला के क्षेत्र में भी सम्मान
समारोह में राज्यपाल की विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा दुबे को उनकी विशिष्ट कलात्मक प्रतिभा एवं चित्रकला श्रृंखला के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उनकी चित्रकला में रचनात्मक दृष्टि, सौंदर्यबोध तथा विविध भावों की प्रभावी अभिव्यक्ति को विशेष रूप से सराहा गया। प्रशासनिक एवं विधिक दायित्वों के निर्वहन के साथ कला के क्षेत्र में उनकी सृजनात्मक अभिरुचि को भी इस सम्मान के माध्यम से विशेष पहचान मिली।
प्रशासनिक उत्कृष्टता के साथ कला एवं सृजनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना संस्थागत कार्यसंस्कृति और प्रतिभा के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रशासनिक उत्कृष्टता और सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किए गए ये सम्मान प्रशासनिक उत्कृष्टता, कर्तव्यनिष्ठा और संस्थागत जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के साथ-साथ कला एवं सृजनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आए हैं।
समारोह में लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं