Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बरसात में बढ़ी चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती, देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटक

• इंद्रावती नदी का बढ़ा जलस्तर बना आकर्षण, करीब 90 फीट की ऊंचाई से गिरता है जलप्रपात : जगदलपुर : बरसात के मौसम में इंद्रावती नदी का जलस्तर ...

इंद्रावती नदी का बढ़ा जलस्तर बना आकर्षण, करीब 90 फीट की ऊंचाई से गिरता है जलप्रपात :

जगदलपुर : बरसात के मौसम में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बस्तर का प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात इन दिनों अपनी खूबसूरती के चरम पर है। जलप्रपात की मनमोहक छटा पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक चित्रकोट पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं।

चित्रकोट जलप्रपात करीब 90 फीट की ऊंचाई से गिरता है और इसकी चौड़ाई लगभग 300 मीटर बताई जाती है। बारिश के दिनों में इंद्रावती नदी का प्रवाह बढ़ने से जलप्रपात का स्वरूप और भी भव्य हो जाता है। चारों ओर फैली हरियाली और प्राकृतिक वातावरण इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

चित्रकोट पहुंचने वाले पर्यटक जलप्रपात के मनोहारी दृश्य को करीब से देखने के साथ आसपास के प्राकृतिक वातावरण का भी आनंद लेते हैं। क्षेत्र में पर्यटकों के ठहरने के लिए रिसॉर्ट की सुविधा भी उपलब्ध है।


बारिश के मौसम में चित्रकोट जलप्रपात का बढ़ता जलप्रवाह बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता को खास पहचान देता है। यही वजह है कि मानसून के दौरान यह क्षेत्र पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में शामिल हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket