Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

चित्रकोट जलप्रपात के संचालन समेत 7 मांगों को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल, सरपंच भंवर मौर्य ने संभाला मोर्चा

• ग्रामसभा के अधिकार और जनहित की मांगों को लेकर ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांडे ने भाजपा सर...

ग्रामसभा के अधिकार और जनहित की मांगों को लेकर ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांडे ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना :

जगदलपुर : चित्रकोट जलप्रपात के निकट ग्राम पंचायत चित्रकोट में ग्रामसभा के अधिकार एवं जनहित से जुड़ी सात प्रमुख मांगों को लेकर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू की है। ग्राम पंचायत चित्रकोट के सरपंच भंवर मौर्य के साथ ग्रामीण तथा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस भूख हड़ताल में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने ग्रामसभा के अधिकारों को सम्मान देने और स्थानीय स्तर पर जनहित से जुड़े निर्णयों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। भूख हड़ताल के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों की ओर प्रशासन एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांडे ने भी राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा के अधिकारों और स्थानीय लोगों के हितों से जुड़े विषयों पर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।

प्रदर्शन से जुड़ी मांगों में चित्रकोट जलप्रपात के संचालन की जिम्मेदारी ग्रामसभा समिति को सौंपना, ग्रामसभा के अधिकारों का सम्मान, प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों की नियुक्ति, बिजली सुविधा का विस्तार, खसरा नंबर 379 की भूमि का निरस्त आवंटन, बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा तथा बड़ी संख्या में राशन कार्डधारी परिवारों के लिए अतिरिक्त राशन दुकान की व्यवस्था जैसी मांगें शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि चित्रकोट जलप्रपात स्थानीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण पहचान और आजीविका का माध्यम है, इसलिए इसके संचालन में ग्रामसभा की भूमिका सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं शिक्षा, बिजली, भूमि, मुआवजा और राशन जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित पहल नहीं होती, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket