• कार्यक्रम की 137वीं कड़ी में नशामुक्ति, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश : जगदलपुर : भारतीय जनता प...
• कार्यक्रम की 137वीं कड़ी में नशामुक्ति, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश :
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिलेभर में बूथ स्तर पर आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का सामूहिक प्रसारण सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से नवाचार, इतिहास, नशामुक्ति, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषयों को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशभर में अनेक लोग छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़े बदलाव ला रहे हैं। ऐसे प्रेरक प्रयासों को सामने लाना और उनसे सीख लेना ‘मन की बात’ का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
सामूहिक श्रवण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, कमलचंद्र भंजदेव, महापौर संजय पाण्डेय, आर्येंद्र सिंह आर्य, आनंद मोहन मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा, नरसिंह राव, सफीरा साहू, ललिता बघेल, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, नीलाम्बर सेठिया, सुरेश गुप्ता, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, पिंटू अभिषेक साव, हरि साहू, राजा यादव, रौशन झा, आशा साहू, मनोज ठाकुर और दिनेश पाणिग्रही सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं