• 20 नग सिम्बा बीयर, 20 नग कैन बीयर और 8 नग गोवा पौवा बरामद, शराब की कुल कीमत 8,360 रुपये : जगदलपुर : बस्तर जिले में अवैध शराब की तस्करी और...
• 20 नग सिम्बा बीयर, 20 नग कैन बीयर और 8 नग गोवा पौवा बरामद, शराब की कुल कीमत 8,360 रुपये :
जगदलपुर : बस्तर जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोधघाट थाना पुलिस एवं पैंथर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 24.44 लीटर शराब एवं बीयर, जिसकी अनुमानित कीमत 8,360 रुपये है, बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मेटगुड़ा शिव मंदिर डोंगरी के सामने सड़क किनारे पीले रंग की बोरी में बीयर और अन्य शराब लेकर बस से जाने का इंतजार कर रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए बोधघाट पुलिस एवं पैंथर टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन कुमार कश्यप (26 वर्ष), पिता लखीराम कश्यप, निवासी ग्राम रामपाल, थाना बकावंड, जिला बस्तर बताया। उसके कब्जे में रखे बड़े प्लास्टिक झोले की गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर पीले रंग की बोरी में केन बीयर एवं गोवा शराब तथा कपड़े में लपेटकर रखी बीयर की बोतलें बरामद हुईं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 नग सिम्बा बीयर बोतल, 20 नग कैन बीयर और 8 नग गोवा पौवा बरामद किए। शराब के परिवहन और कब्जे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए आरोपी को नोटिस दिया गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा, उपनिरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्र राय, प्रधान आरक्षक सतीश श्रीवास्तव, आरक्षक अहिलेश नाग, प्रकाश मनहर, रामचंद्र साहू, विद्या भूषण ठाकुर, अनिल मौर्य सहित पैंथर टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




कोई टिप्पणी नहीं