Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर विकासखंड की अनूठी पहल, 498 स्कूलों में एक साथ हुआ विकासखंड स्तरीय न्यौता भोज

• 23,101 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक भोज, जनप्रतिनिधियों और पालकों की सहभागिता से विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल : जगदलपुर : विकासखंड बस...

23,101 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक भोज, जनप्रतिनिधियों और पालकों की सहभागिता से विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल :


जगदलपुर : विकासखंड बस्तर में शिक्षा के साथ सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए विकासखंड के सभी 498 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ विकासखंड स्तरीय न्यौता भोज का आयोजन किया गया। इस सामूहिक आयोजन में कुल 23,101 विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक भोजन का आनंद लिया।


यह आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन एवं समस्त संकुल समन्वयकों की अपील पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न ग्रामों के सरपंच, पंच, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमसी/एसएमडीसी) के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पालकगण तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उन्हें भोजन परोसा।



खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने बताया कि न्यौता भोज का उद्देश्य केवल सामूहिक भोजन कराना नहीं, बल्कि विद्यालयों को समाज से जोड़ना, विद्यार्थियों में अपनत्व की भावना विकसित करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों, पालकों, शिक्षकों एवं संकुल समन्वयकों का आभार व्यक्त किया।


विकासखंड के सभी विद्यालयों में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सामूहिक भोज के माध्यम से सामाजिक समरसता, सहयोग और सहभागिता का संदेश भी प्रसारित हुआ। विकासखंड बस्तर की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket